Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

कोरबा : भू-विस्थापित कोयला मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे, रोजगार की मांग को लेकर 1255 दिनों से हड़ताल जारी

कोरबा, 09 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कोरबा आ रहे हैं, जहां वे गेवरा का दौरा करेंगे। उनके साथ एसईसीएल के सीएमडी और बोर्ड मेंबर्स भी रहेंगे। वहीं, उनके आगमन पर भू-विस्थापितों ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा।

किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने बुधवार काे बताया कि कुसमुंडा में भू-विस्थापितों का धरना 1255 दिनों से जारी है। उन्होंने कहा कि सीएमडी और डीपी भू-विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समय तक नहीं देते।

भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेताओं रेशम यादव, दामोदर श्याम, रघु और सुमेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि रोजगार दिए बिना कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे। एसईसीएल प्रबंधन को पहले भू-विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

रोजगार से वंचित रखने का आरोप

भू-विस्थापितों का आरोप है कि पिछले चार दशकों से वे रोजगार के लिए एसईसीएल कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभिन्न नियमों का हवाला देकर उन्हें रोजगार से वंचित रखा जा रहा है।

भू-विस्थापित केंद्र और सरकार की नीति का विरोध

उनका कहना है कि एसईसीएल ग्रामीणों की बर्बादी और किसानों के नुकसान पर अपना मुनाफा बढ़ा रही है। भू-विस्थापित केंद्र और राज्य सरकार की इस नीति का हर स्तर पर विरोध करने का ऐलान कर चुके हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories