अतिक्रमियों को हाई कोर्ट से राहत नहीं, अदालत ने तथ्य छिपाने पर जताई नाराजगी

जयपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। सिरसी रोड अंडरपास से झारखंड मोड तक अतिक्रमण हटाने के मामले में अतिक्रमियों को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने मामले में जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही कार्रवाई में दखल से इनकार कर दिया। वहीं अदालत ने जेडीए की ओर से मामले में जारी किए गए संशोधन पत्र की जानकारी अदालत में नहीं देने पर अतिक्रमियों पर नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि उन्हें मामले में गुमाराह किया जा रहा है। सीजे एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस आनंद शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश सरिता चौधरी व अन्य की ओर से दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि मामला एकलपीठ में लंबित है तो फिर खंडपीठ में अधूरे तथ्यों के साथ प्रार्थना पत्र क्यों पेश किया जा रहा है।

प्रार्थना पत्र में कहा था कि जेडीए ने उन्हें सुनवाई का मौका नहीं दिया है। वहीं इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया जाए। इस पर खंडपीठ ने जेडीए के अधिवक्ता अमित कुड़ी को उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया। जेडीए की ओर से कहा कि कार्रवाई से पहले प्रभावितों को सुनवाई का पूरा मौका दिया था। जेडीए ने मौके पर पीटी सर्वे कर सीमाकंन की प्रक्रिया की थी और धारा 72 के नोटिस 272 लोगों को जारी किए थे, लेकिन इनमें से केवल 32 ने ही आपत्ति दर्ज कराई है। इसके अलावा आदेश की तारीख के संबंध में संशोधन पत्र जारी किया गया था, लेकिन याचिकाकर्ता ने उसकी जानकारी अदालत में नहीं दी है। जेडीए ने सुबह छह बजे से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और 12 बजे तक अधिकांश अतिक्रमणों को हटा दिया है। इस पर अदालत ने जेडीए की कार्रवाई में दखल से इनकार कर दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories