Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

प्रयागराज में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में चयनित पांच किसानों ने शुरू किया निर्माण कार्य1

प्रयागराज,10 अप्रैल(हि.स.)। योगी सरकार किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की नीति के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की है। प्रयागराज में वित्तीय वर्ष 2023—24 में पांच किसानों का चयन किया गया है। यह योजना 62 लाख की है। इस योजना में सरकार बैंक ऋण की सहायता उपलब्ध करा रही है। यह जानकारी गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को दूध बेचने के लिए संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें दूध का सही दाम भी मिलता है। इस योजना के तहत, दुग्ध सहकारी समितियों के ज़रिए पशुपालकों को अपने गांव में ही दूध बेचने की व्यवस्था की जाती है। इस योजना के तहत, सरकार सभी किसानों का डेटाबेस तैयार करती है।

सीबीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023—24 में प्रयागराज के पांच किसानों का चयन किया गया है। चयनित किसानों का बैंक ऋण भी स्वीकृत हो चुका है। पांचों किसानों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कार्य प्रगति पर है। इस योजना में अनुदान देने की कार्य व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

पांच किसानों में दो शंकरगढ़ में है और एक उरूवा विकास खण्ड का किसान चयनित किया गया है। एक श्रृंगवेरपुर विकास खण्ड का किसान है। एक विकासखंड बहरिया के पूरे पौधशाह घीनपुर का किसान है। सभी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

पशुपालकों को इस योजना के तहत देशी नस्ल की 25 गाय प्रदेश के बाहर से खरीदना होगा। सरकार प्रत्येक लाभार्थी को 31 लाख रुपए की सब्सिडी देगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories