Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

अलवर: पैंथर के शहर में घुसने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

अलवर, 31 दिसंबर (हि.स.)। साल के अंतिम दिन अलवर शहर में सुबह का वक्त दहशत भरा रहा। शहर के खदाना मोहल्ले में पैंथर दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। पैंथर मोहल्ले में भागते हुए सुगना बाई धर्मशाला के पास से सड़क पार कर एक बगीची में जा छिपा।

बगीची में पैंथर के छिपने की खबर सुनकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सरिस्का की टीम रेंजर शंकर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भागकर कंपनी बाग पहुंच गया और झाड़ियों में छिप गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

सरिस्का के डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, डॉक्टर दीनदयाल मीणा, रेंजर शंकर सिंह, और सतीश नरूका सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीओ सिटी अंगद शर्मा, कोतवाल नरेश शर्मा, और थाना प्रभारी दिनेश मीणा सहित पुलिस बल भी तैनात किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद पैंथर को जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया।

पैंथर की उम्र और पहचान पर संशय

रेंजर शंकर सिंह के अनुसार, यह मेल पैंथर करीब पांच वर्ष का है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही पैंथर है जो आरआर कॉलेज क्षेत्र में देखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories