मुठभेड़ : गोली लगने के बाद गौतस्कर गिरफ्तार, 50 गौवंश बरामद

मीरजापुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। थाना अहरौरा पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौतस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा पुलिस टीम द्वारा की गई।

अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा स्थित कालकालियां नदी के किनारे पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तस्कर मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी मानिकपुर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 गौवंश(गाय एवं बछड़े), एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

अभियुक्त के विरुद्ध थाना अहरौरा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories