Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही सामूहिक दुष्कर्म मामले पर अधिकारियों से ली जानकारी

—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के दिए सख्त निर्देश

वाराणसी, 11 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने वाराणसी दौरे के दौरान सख्ती दिखाते हुए हाल ही में शहर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गंभीर रुख अपनाया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से इस मामले की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि कानून व्यवस्था के मामले में कोई भी ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी संसदीय सीट वाराणसी की हर छोटी-बड़ी घटना पर लगातार नजर बनाए रखते हैं। व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद वह समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते रहते हैं, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही बनी रहे और आम जनता का भरोसा कायम रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories