पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

देहरादून, 11 अप्रैल (हि. स.)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व सैनिक पुलिसकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पेंशन योजना सहित विभिन्न विभागीय लाभों की मांग की।

इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 से राज्य पुलिस विभाग में सेवा देना प्रारंभ किया था, किंतु उन्हें वर्ष 2008 में ही आरक्षी पद पर नियमित किया गया। इस देरी के चलते उन्हें न केवल वरिष्ठता से वंचित रहना पड़ा, बल्कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना और अन्य विभागीय लाभ भी नहीं दिए गए।

पूर्व सैनिकों ने मांग की कि 2001 से सेवा दे रहे सभी पूर्व सैनिक पुलिसकर्मियों को न केवल पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, बल्कि उनकी सेवा की गणना प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से की जाए, जिससे उन्हें वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वित्तीय लाभों का समुचित लाभ मिल सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की सेवाएं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं और राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इस अवसर पर सौरव असवाल, सरूप सिंह चौधरी, रमेश चंद जुयाल, बदर सिंह नेगी, महावीर सिंह मेहर, तेज सिंह धामी, ललित बहादुर छेत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories