Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

विवाद में दो भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने किया सरेंडर

खूंटी, 11 अप्रैल (हि.स.)।जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने एक रिश्तेदार गांगो मुंडा (35) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया।

वहीं, हत्या के एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगो मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में गया था। उसी समय बुधु मुंडा और अछु मुंडा डोभा पहुंचे एवं गांगो मुंडा पर तेज धारदार से सिर तथा गर्दन में हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या करने के बाद एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सरेंडर किये बुधु मुंडा को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories