Wed, Feb 11, 2026
24 C
Gurgaon

धारावाहिक रामायण के `राम’ अरुण गोविल आज से तीन दिनों के नेपाल भ्रमण पर

काठमांडू, 11 अप्रैल (हि.स.)। धारावाहिक `रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके भाजपा सांसद अरुण गोविल शुक्रवार से तीन दिनों के नेपाल दौरे पर आ रहे हैं।

जनजाति कल्याण आश्रम द्वारा संचालित आमाको माया छात्रावास के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद अरुण गोविल के नेपाल आ रहे हैं।सं्स्था के बागमती प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि शनिवार को काठमांडू के आर्मी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अरुण गोविल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अरुण गोविल शुक्रवार दोपहर 2 बजे काठमांडू पहुंचने के बाद शाम में शहर के प्रबुद्ध लोगों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को छात्रावास के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे और भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे। रविवार को अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उनकी वापसी होगी।

नेपाल के दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के प्रति बच्चों में जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। चौधरी के मुताबिक इस समय पूरे देश में 15 बड़े छात्रावास संचालन में है जिसमें दुर्गम क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए निःशुल्क आवास, शिक्षा भोजन की व्यवस्था की जाती है। समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा दिए गए सहायता से इस तरह का प्रकल्प चलाया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories