Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

अफीम खरीदने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार

बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्कर भगवतीलाल नाई से अवैध रूप से अफीम खरीदने वाले गिरोह के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपित डूंगरपुर जिले के रहने वाले हैं।

सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि 6 अप्रैल को खमेरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-56 माही नदी पुल, मुडासेल व फुटीया डूगरी मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान अफीम तस्कर प्रतापगढ़ निवासी भगवतीलाल नाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 1 किलो 640 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

तलाशी के दौरान भगवतीलाल के पास से एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अफीम खरीदने वाले ग्राहकों के नाम लिखी एक पर्ची भी जब्त की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह अफीम राजकुमार, रामेश्वर, गटुलाल, शिवराम, हरीशचन्द्र और लालशंकर सहित अन्य लोगों को बेचने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस ने भगवतीलाल की निशानदेही पर इन छह आरोपितों को उनके घरों से डिटेन कर कोतवाली थाने लाया। पुलिस ने राजकुमार, रामेश्वर, गटुलाल पुत्र कचरू पाटीदार, शिवराम भट्ट, लालशंकर पाटीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories