Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

कानपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो साथी पुलिस पर फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार काे बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक धरमपुर बंबा की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन लाेगाें ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशाें की एक गोली पुलिस जीप के शीशे पर जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हाे गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर पकड़े गए आराेपित के दो साथी मौके से फरार हो गए।

घायल बदमाश की पहचान बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाले चंद्रशेखर उर्फ नितिन के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपित के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त पर पहले से ही मारपीट और चोरी की धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके से फरार उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories