संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

0
369

अमेठी, 12 अप्रैल (हि.स.)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर गांव में घर से थोड़ी ही दूर पर बाग में स्थित आम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतारकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

अमेठी कोतवाली के बेनीपुर गांव निवासी अमरपाल (35) पुत्र तेजई की लाश बाग में आम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। लोगों को यह तब ज्ञात हुआ जब ग्रामीण महुआ उठाने के लिए बाग में गए तो उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति फांसी के फंदे से लटक रहा है। डरे शहमें ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्रित हो गए और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। फिलहाल घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है लाश को पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही साथ घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here