Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

पलामू : आठ घंटे बाद दुर्घटना में अंकुश नामक दूसरे युवक की मौत

पलामू, 12 अप्रैल (हि.स.)। मेदिनीनगर – औरंगाबाद मार्ग नेशनल हाईवे 98 पर लगातार दुर्घटना हो रहा है, जिसमें अधिकतर बाइक सवार युवकों की मौत हो रही है। छतरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में अंकुश नामक युवक की जान चली गई थी।

इस घटना के आठ घंटे बाद फिर छतरपुर इलाके में दुर्घटना हुआ और एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घटना देर रात की है। घटना डाली मोड में एनएच पर हुई। एक ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया और सवार को कुचल दिया। एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान

पड़वा थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी विनय साव का 24 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई, जबकि बाइक पर बैठा पाटन के ही सिक्का पालहे निवासी बलराम मेहता का पुत्र पंकज मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को उस रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी गाड़ी में लाद कर अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर और खलासी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक के पहिए के नीचे दबे शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा।

इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार अंकुश कोचिंग चलाता था। डाली गांव में कोचिंग खोलने के लिए साइड देखने गया था। वहां से लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories