Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

स्टार थिएटर का नाम बदलने‌ को लेकर देव और रुक्मिणी ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

कोलकाता, 31 दिसंबर (हि. स.)। कोलकाता के मशहूर स्टार थिएटर का नाम बदलकर ‘बिनोदिनी थिएटर’ करने के फैसले के बाद बंगाली फिल्म जगत में खुशी की लहर है। अभिनेता देव और अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा ने इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया है।

रुक्मिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘बिनोदिनी – एक नटी की कहानी’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “दिदी, 140 सालों से एक महिला के संघर्ष को सम्मान देने के लिए धन्यवाद। एक महिला होकर आपने दूसरी महिला को जो सम्मान दिया है, उसके लिए शब्द नहीं हैं। यह केवल बिनोदिनी की नहीं, बल्कि बंगाल की अनगिनत महिलाओं की जीत है।”

सुपरस्टार देव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “विश्वास और वादा निभाने के लिए धन्यवाद। स्टार थिएटर अब बिनोदिनी थिएटर है। मैं बेहद खुश हूं।”

रुक्मिणी की यह फिल्म प्रसिद्ध अभिनेत्री बिनोदिनी दासी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 19वीं सदी में मंचीय अभिनय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस फिल्म का निर्देशन रामकमल मुखोपाध्याय ने किया है। फिल्म में बिनोदिनी की भूमिका रुक्मिणी निभा रही हैं, जबकि गिरीश घोष के किरदार में कौशिक गांगुली नजर आएंगे।

वर्तमान में देव की फिल्म ‘खदान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्शन और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म ने लंबे समय बाद बंगाली सिनेमा में नया जोश भरा है। अब दर्शकों को जनवरी में रिलीज होने वाली ‘बिनोदिनी – एक नटी की कहानी’ का बेसब्री से इंतजार है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories