हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

फारबिसगंज/अररिया, 12 अप्रैल (हि.स.)।हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों सहित घरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है। भक्तों ने बजरंग बली सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों यथा सांवालियां कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी, संकट मोचन ठाकुरबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोदना ठाकुरबाड़ी, श्रीलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, स्टेशन परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर, सुल्तान स्थित वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी, पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर, गौशाला परिसर स्थित इच्छापूरण हनुमान मंदिर, द्विजदेनी चौक स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्त की भीड़ उमड़ पड़ी, भक्तों में भगवान श्री हनुमान की पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

ज्यादातर लोगों ने सुबह से अपने-अपने घरों में वीर हनुमान की पूजा-अर्चना कर लाल पताका फहराया। सभी मंदिरों में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कई भक्तों ने हवन-पाठ कर भजन-कीर्तन का आयोजन अपने-अपने घरों में किया। इस मौके पर शहर के सबसे प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का अष्टयाम सह संकीर्तन का आयोजन किया गया।

मंदिर में महंथ पंडित अर्जुन दुबे में बताया की मुख्य यजमान के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पंडित अर्जुन शर्मा के अलावे पंडित आकाश दुबे, पंडित कौशल दुबे, पंडित अभिषेक दुबे, अंगद दुबे, विकास दुबे, पंडित तारानंद झा, स्वेताभ मिश्रा, मंजीत मिश्रा,आशुतोष, आदित्य भगत, बिट्टू साह आदि मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories