मेजर लीग सॉकर: इंटर मियामी ने शिकागो फायर के खिलाफ खेला गोल रहित ड्रॉ

शिकागो, 14 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिकी मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में रविवार को इंटर मियामी और शिकागो फायर के बीच मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा। लियोनेल मेसी ने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए और कई रोमांचक मौके बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार इस सीजन में क्लीन शीट हासिल की।

मेसी के दो शानदार प्रयास, लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ

इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने 64वें और 85वें मिनट में गोल करने की पूरी कोशिश की। पहले मेसी का शानदार शॉट शिकागो के गोलकीपर क्रिस ब्रैडी ने क्रॉसबार की मदद से बचाया, वहीं दूसरे मौके पर भी गेंद क्रॉसबार से टकराकर बाहर चली गई। मेसी ने लुइस सुआरेज को भी एक बेहतरीन पास दिया था, लेकिन वह ऑफसाइड करार दिया गया।

इंटर मियामी का लगातार दूसरा ड्रॉ

कॉनकाकैफ चैंपियंस कप क्वार्टर फाइनल में एलएएफसी के खिलाफ जबरदस्त वापसी के बाद इंटर मियामी को एमएलएस में लगातार दूसरे मुकाबले में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस सीजन यह पहला मौका था जब इंटर मियामी किसी एमएलएस मुकाबले में गोल नहीं कर सका।

शिकागो फायर ने पहली बार रखा क्लीन शीट

शिकागो फायर के लिए यह इस सीजन का पहला क्लीन शीट था। टीम ने बीते तीन मैचों में दो ड्रॉ और एक हार झेली थी। इस मुकाबले में भी शिकागो ने आखिरी मिनटों में कुछ बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन इंटर मियामी के गोलकीपर ऑस्कर उस्टारी ने शानदार बचाव कर टीम को हार से बचा लिया।

अंतिम मिनटों में मुकाबला हुआ रोमांचक

पहले हाफ में मुकाबला धीमा रहा, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। शिकागो के जोनाथन बम्बा और मारन हाइले-सेलासी ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन किस्मत और इंटर मियामी की डिफेंस ने उन्हें सफलता नहीं दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories