Sun, Mar 15, 2026
21 C
Gurgaon

फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे अपराधी कोडरमा में धराए

बोकारो, 14 अप्रैल (हि.स.)।बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं।घटना के तुरंत बाद फरार अपराधी झारखंड से कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे। लेकिन कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और लड़का-लड़की के व्यक्तिगत मामले को लेकर बोकारो पहुंचे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी मार्केट में हुई यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित नहीं थी। अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि गोली गलती से चल गई और वे डर के मारे वापस पटना लौट रहे थे। हालांकि पुलिस इस बयान की पुष्टि करने से पहले सभी एंगल से जांच कर रही है।कोडरमा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह गोपनीयता बरत रही है। कोडरमा एसपी स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और बोकारो पुलिस की एक टीम कोडरमा पहुंच चुकी है, जो आरोपियों की पहचान और आगे की पूछताछ जुट गई है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर बिहार पुलिस के जवान निजी मामलों में हथियार लेकर झारखंड कैसे पहुंचे और क्यों उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। फिलहाल घटना में घायल विवेक कुमार साह का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories