Mon, Feb 23, 2026
22 C
Gurgaon

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

फिरोजाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद फाटक स्थित फतेहाबाद रोड की है। यहां किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रविवार की देर रात टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तत्काल घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आई। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मृतक की पहचान पुष्पेंद्र राठौर पुत्र मुकेश राठौर व घायल की पहचान विशाल पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की है। दोनों राठौर नगर आसफाबाद के रहने वाले है। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी रसूलपुर का कहना है हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा घायल है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं सोमवार को अस्पताल पहुंचकर महापौर कामिनी राठौर, विधायक मनीष असीजा ने भी मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं घायल के समुचित उपचार हेतु सीएमएस डॉ नवीन जैन को निर्देश दिए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories