Fri, Feb 6, 2026
23 C
Gurgaon

पुंछ के लसाना में आतंकियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया

पुंछ, 15 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लसाना इलाके में मंगलवार सुबह अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया हैं जहां सोमवार रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई थी।

सेना के व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि कल रात सुरनकोट के लसाना में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जवानों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह किश्तवाड़ जिले में तीन दिवसीय आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने कहा कि मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन का एक शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories