Sat, Mar 28, 2026
25 C
Gurgaon

पोती के सामने कुल्हाड़ी से बहू की कर दी हत्या, आराेपित फरार

शाहजहांपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। कांट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात ससुर ने बहू की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। बुधवार की सुबह सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

हटीपुर कुर्रिया गांव निवासी सर्वेश ट्रक चलता है। घर पर उसकी पत्नी सुमित्रा (30), पुत्री रागनी (07), पिता राजपाल (65) और मां थी। सर्वेश ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। बीती रात किसी समय राजपाल ने अपनी पुत्रवधु सुमित्रा (30) की कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुमित्रा का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन कांट पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की जानकरी हासिल की।

सर्वेश की मां ने बताया कि सुमित्रा मध्य प्रदेश के सतना की रहनी वाली थी और यह उसकी दूसरी शादी थी। करीब सात महीने पहले ही सर्वेश के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद सुमित्रा की सात साल की बेटी रागनी भी उसके साथ हटीपुर कुर्रिया में उसे साथ रह रही थी।

क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने बताया कि बेटी रागनी ने घटना को अपनी आंखों से देखा था। पूछताछ में रागनी ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories