राजगढ़ःदो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

राजगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र में ग्राम मोई जोड़ के समीप टर्न पर तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों बाइक पर सवार तीन बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम मोई जोड़ पर टर्न लेने के दौरान तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, हादसे में एक बाइक पर सवार प्रेमसिंह वर्मा(38) निवासी मोई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बेटियां रितु(15) साल, काजल (13) साल और बेटा दिलकुश (10) साल घायल हो गए। उधर दूसरी बाइक पर सवार नारायणसिंह सौंधिया(55) की मौत हो गई जबकि बेटे बीरमसिंह (35) को गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया साथ ही एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि बाइक चालक प्रेमसिंह अपने बच्चों के साथ कोटा से गांव मोई तरफ जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories