Fri, Feb 6, 2026
10 C
Gurgaon

डिवाइडर से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

अजमेर, 17 अप्रैल (हि.स.)। ब्यावर-पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामलालपुरा घाटी में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजमार्ग संख्या 25 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया। इस टक्कर के चलते ट्रेलर का पिछला हिस्सा टूट गया और कंटेनर समेत हाईवे पर पलट गया। वहीं, ट्रेलर का केबिन घिसटता हुआ करीब 100 मीटर दूर तक चला गया और सामने से आ रहे एक अन्य ट्रेलर से भिड़ गया, जिससे केबिन में आग लग गई।

सेंदड़ा थाना प्रभारी रामकिशन के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक केबिन में फंसे ड्राइवर की जलकर मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कुछ लोगों ने ड्राइवर को बचाने के प्रयास भी किए, रस्सी फेंकी गई लेकिन आग की तीव्रता के कारण कोई पास नहीं जा सका।

हादसे में ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। ट्रेलर जीजे 12 बीएक्स 2366 नंबर का था और ब्यावर से बर की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को ब्यावर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। क्रेन की मदद से कंटेनर हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories