ग्रामीण अस्पताल में रोगी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिलीगुड़ी,17 अप्रैल (हि.स.)। फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में एक रोगी की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर फांसीदेवा थाने की पुलिस वहां पहुंची और बिगड़ती स्थिति को संभाला। इलाज में लापरवाही के आरोप को अस्पताल प्रशासन ने सिरे से नकार दिया है। मृतक का नाम मोहम्मद तमीजुद्दीन है। वह फांसीदेवा के कालू जोत के निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले पेट की समस्या के कारण तमीजुद्दीन को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार को रोगी की मौत हो गई। इधर जैसे रोगी के परिजनों को सुबह यह खबर मिली स्थिति गरमा गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के खिलाफ परिजनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सुचना पर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति को संभाला।

दूसरी तरफ, खबर मिलने के बाद सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यकारी सभाधिपति ऐनुल हक भी मौके पर पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी तमीजुद्दीन को चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई। चिकित्सीय लापरवाही के कारण तमीजुद्दीन की मौत हुई है।

हालांकि, फांसीदेवा ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शाहीनूर इस्लाम ने कहा, इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है। मरीज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories