Fri, Feb 20, 2026
16 C
Gurgaon

इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में एक बाघ घायल अवस्था में मिला, रायपुर जंगल सफारी भेजा गया

बीजापुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में एक बाघ घायल अवस्था में मिला है। उसके दोनों पंजों पर गहरे जख्म है। कीड़े लग गए हैं। बताया जा रहा है कि शिकारियों के लगाए तार के फंदे में फंसकर बाघ घायल हुआ है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ का रेस्क्यू कर उसके उचित उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना मिली थी कि बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार इलाके के बीच जंगल में एक बाघ घायल अवस्था में है। जिसके बाद टीम को मौके के लिए भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को रेस्क्यू टीम बाघ तक पहुंचकर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद माैके पर ही बाघ के पंजे में लगे चोट का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया कि बाघ काे रेस्क्यू कर लिया गया है। उसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष का है। बाघ घायल कैसे हुआ? क्या शिकार की कोशिश थी? इन सभी पहलुओं से हम जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही बाघ के घायल हाेने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्हाेंने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में लगभग 6 से 8 बाघ की मौजूदगी है। पिछले वर्षभर में इन बाघों को कैमरे व अन्य माध्यम से ट्रैप किया गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया का क्षेत्र महाराष्ट्र से भी लगा हुआ है। जिससे बाघ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व जोन में आना-जाना करते रहते हैं। उन्हाेंने बताया कि बाघों की दहाड़ की आवाज आस-पास के गांव के लोग भी सुनते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories