Sun, Feb 15, 2026
14 C
Gurgaon

‘अंग्रेजी रंगरसिया’ गाने से छाया ‘अबीर गुलाल’ का जादू

पिछले कुछ समय से अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वाणी कपूर के साथ पहली बार पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी, जिससे फैंस में काफी उत्साह है।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के जरिए फवाद खान करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब फिल्म के मेकर्स ने ‘अबीर गुलाल’ का नया गाना ‘अंग्रेजी रंगरसिया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना वाणी और फवाद के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाता है और इसकी मेलोडी पहले ही लोगों के दिलों को छू रही है।

‘अंग्रेजी रंगरसिया’ गाने में वाणी कपूर अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत रही हैं। ग्लैमर, ग्रेस और एनर्जी से भरपूर इस गाने को अमित त्रिवेदी, छोटू खान, और आकांक्षा सेठी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके खूबसूरत बोल कुमार ने लिखे हैं। फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका निर्देशन आरती एस. बागड़ी ने किया है।

वाणी और फवाद की जोड़ी जहां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं फिल्म में रिद्धि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और देव अग्रवाल जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे, जो कहानी को और भी मजबूत बना सकते हैं। लग रहा है कि यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि इमोशन, म्यूजिक और ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories