Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

झारखंड में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास

रांची, 19 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के अधिकांश जिलों में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में मौसम के मिजाज में देखते ही देखते बदल जा रहा है। यहां तेज धूप के बीच आसमान में काले बादल बन रहे हैं और अचानक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल माह में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार था। पिछले वर्ष 24 अप्रैल को गोड्डा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार था, जबकि इस वर्ष 19 अप्रैल को तापमान 25.5 डिग्री है। इसके अलावा पिछले वर्ष 24 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में लू चल रही थी। वहीं इस बार पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में तापमान 34.6 डिग्री है।

10 जिलो में तापमान था 40 डिग्री के पार

वर्ष 2024 में झारखंड के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार था। इनमें पूर्वी सिंहभूम में 43.7 डिग्री, पलामू में 41.2 डिग्री, देवघर में 41.1 डिग्री, गढ़वा में 41.1 डिग्री, जामताड़ा में 41.9 डिग्री, पाकुड़ में 43.4 डिग्री, सरायकेला-खरसावां में 43.4 डिग्री,साहिबगंज में 41.4 डिग्री,सिमडेगा में 40.2 डिग्री और

पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं शनिवार को रांची में तापमान 32.4, जमशेदपुर में 34.6, डालटेनगंज में 39.6 और बोकारो में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories