Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

किशनगंज, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बहादुरगंज थाना से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जिसमें 05 अवर निरीक्षक, 02 कांस्टेबल व 05 चौकीदार को निलंबित किया गया है।

निलंबित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक रामबाबू चौधरी, अवर निरीक्षक अंजनी तिवारी, अवर निरीक्षक जिकुल्लाह, अवर निरीक्षक सूरज कुमार, अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी, सिपाही जितेंद्र झा, सुरेन्द्र कुमार सुमन शामिल है। इसके अलावा चौकीदार अर्पण कुमार, अशोक लाल, पांडव लाल, विष्णु प्रसाद व सुखदेव शामिल है।

रविवार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दो चोरी की बाइक के साथ कुल छह आरोपियों को बहादुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को थाना परिसर में नियमानुसार अभिरक्षा में रखा गया था। उक्त अवधि में बहादुरगंज थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनमें से एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

घटना की सूचना एसपी सागर कुमार को प्राप्त होते ही एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज से तत्काल प्राथमिक जांच करवाई। सर्किल इंस्पेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी को सिरिस्ता में बिना किसी प्रभावी सुरक्षात्मक व्यवस्था के लापरवाही पूर्वक रखा गया था। इस कर्तव्यहीनता व शिथिलता के लिए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories