Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद होने के कारण दूल्हे ने अपने परिवार के साथ विवाह स्थल तक पैदल ही यात्रा करने का किया फैसला

रामबन, 21 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण रविवार को रामबन में बाढ़ आ गई और तबाही मच गई जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद होकर रह गया है। स्थानीय लोगों को पैदल ही अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही है क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के चलने की कोई संभावना नहीं है। एक भावी दूल्हा जो आज शादी करने का वादा निभाना चाहता है ने अपने परिवार के साथ विवाह स्थल तक पैदल ही यात्रा करने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों के गुजरने में असमर्थ होने के कारण उसने कहा कि उसे पैदल ही लगभग सात किलोमीटर की यात्रा करनी होगी जिसमें चार घंटे से अधिक का समय लगेगा। दूल्हे हशखोर अहमद ने कहा कि मेरी शादी हो रही है और हम नील गगन के लिए जा रहे हैं, कल हुई बारिश के कारण स्थिति ऐसी हो गई है इसलिए अब हमें पैदल ही जाना होगा। हम सुबह 6 बजे अपने घरों से निकले हमने अपनी कारें पास में ही रखीं और अब हम 7-8 किलोमीटर से अधिक पैदल चलेंगे और फिर हम कारों की तलाश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर पत्नी को घर लाने तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो उन्हें भी अपनी पत्नी को पैदल ही ले जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान ने जो चाहा वह हो गया, अब अगर पत्नी को लाने तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो भी हमें पूरा रास्ता पैदल ही तय करना पड़ेगा। दूल्हे ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क को साफ करने का आग्रह किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories