Mon, Mar 30, 2026
31 C
Gurgaon

मप्र-राजस्थान की सीमा पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, उज्जैन के चार युवकों की मौत

नीमच, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर नीमच-नसीराबाद राजमार्ग पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार (स्कॉर्पियो वाहन) अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग उज्जैन के रहने वाले हैं। ये लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

नयागांव थाना पुलिस ने बताया कि हादसा मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर हुआ। उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के रहने वाले सात लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रविवार की रात राजस्थान में स्थित सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वे नीमच जिले के नयागांव से कुछ दूर चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। यहां बांगरेड़ मामादेव गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। बाद में दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसका एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हुए। इनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ के एएसपी बद्रीलाल राव भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories