मेडिकल पास कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार

मीरजापुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। उप्र पुलिस एवं प्रोन्नत बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत 22 अप्रैल से चल रहे मेडिकल परीक्षण के दौरान मीरजापुर पुलिस लाइन में बुधवार को ठगी की घटना सामने आई।

मेडिकल परीक्षण के लिए अन्दर गए अभ्यर्थियों के अभिभावक पुलिस लाइन के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान एक अभिभावक से मेडिकल पास कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित अभिभावक ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र निवासी दीनदयाल सिंह ने उसके पुत्र के मेडिकल में फेल होने और चिकित्सकों से “अच्छी पकड़” होने का हवाला देकर पैसे लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीनदयाल सिंह पुत्र रामबिलास सिंह निवासी बेलवन, थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित अभ्यर्थी के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने ठगी की बात स्वीकार की है। एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का खुलासा किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories