Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक की पार्थिव देह को स्वदेश पहुंचाया गया

काठमांडू, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत के जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का शव आज सुबह स्वदेश पहुंच गया। सुदीप परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे।सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को आज सुबह बेलहिया नाका से नेपाल लाया गया। कश्मीर से उनके पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली फिर विमान के जरिए लखनऊ होते हुए सड़क मार्ग से नेपाल की सीमा तक पहुंचाया गया। भारतीय अधिकारियों ने सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को सीमा नाका पर मौजूद नेपाली अधिकारियों को सौंपा।रूपंदेही के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे दिवंगत सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को लेकर उनके बुटवल स्थित घर तक पहुंचा दिया गया है। 27 वर्षीय सुदीप न्यौपाने अपनी मां देवकली, बहन सुषमा और बहनोई युवराज काफ्ले के साथ पिछले शनिवार को दिल्ली से कश्मीर घूमने गए थे। सुदीप का अंतिम संस्कार आज शाम को बुटवल में ही किया जाएगा। उनके काका दधिराम न्यौपाने ने बताया कि सारे रिश्तेदारों के आने के बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किए जाने का कार्यक्रम है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories