पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास कई जगहों पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

0
326

पुंछ, 24 फरवरी (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गुरसाई में फमरनार, कीकर मोड़, जबदान गली और हरनी तथा मेंढर में ब्रेला और कसबालाड़ी, सुरनकोट में बाफलियाज जंगल की संयुक्त रूप से घेराबंदी की है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।

इस बीच सुरक्षाबलों ने जम्मू-राजौरी-पुछ राजमार्ग 144 पर सतर्कता बढ़ा दी है।राजौरी यातायात पुलिस अधिकारी अहमद दीन ने कहा कि हम स्थानीय कारों की जांच कर उनके लाइसेंस की जांच कर रहे हैं। हम लोडेड ट्रक को अनुमति नहीं दे रहे हैं क्योंकि इससे जाम लग सकता है। यातायात पुलिस, जिला पुलिस और सेना भी हमारी मदद कर रही है। चौबीसों घंटे नाके लगे हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है ताकि उन आतंकवादियों को मार गिराया जा सके जो पिछले साल सीमा पार से इस तरफ घुसने में कामयाब रहे हैं और माना जाता है कि वह ऊंचे इलाकों में घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here