Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

थानाध्यक्ष का युवक को पीटते वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

जौनपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष (एसओ) विनोद मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में थानाध्यक्ष एक युवक को खंभे से बांधकर पट्टे से पीटते दिख रहे हैं। बुधवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसपी ने गुरुवार काे बताया कि जांच में अभी तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पीड़ित युवक ने किसी काम के लिए थानाध्यक्ष को पैसे दिए थे। काम न होने पर जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हाेंने उसे खंभे में बांधकर बेरहमी से पीट दिया। उन पर यह पहला आरोप नहीं है। इससे पहले बदलापुर में अपने कार्यकाल के दौरान भी विनाेद मिश्रा पर धन उगाही के आरोप लगे थे। मुंगरा बादशाहपुर में भी कई लोगों ने उन पर पैसे लेने का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह मुंगरा बादशाहपुर थाने की कमान दिलीप सिंह को सौंपी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories