लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में सीबीआई टीम की जांच शुरू

0
417

जोधपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। शहर के लवली कंडारा एनकाउंटर मामले को लेकर गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से जांच शुरू कर दी गई। टीम ने शहर के उन स्थानों पर पड़ताल शुरू की जहां से लवली कंडारा की कार को आने जाने का मार्ग मिला था। दिल्ली सीबीआई अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने आज चप्पे चप्पे पर उन स्थानों पर तलाशी ली और पड़ताल आरंभ की है।

आज सुबह से ही सीबीआई की दो गाडिय़ां विभिन्न स्थानों से पड़ताल कर रही है। उन स्थानों से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। सुबह टीम के लोग न्यू कैंपस परिसर के पास एक ठिकाने पर पहुंचे और आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है। पॉलिटेक्रिक कॉलेज परिसर से टीम को कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से दो गाडिय़ां उपलब्ध करवाई गई है।

बता दें कि लवली एनकाउंटर मामले में तत्कालीन रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम एवं अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हो रखा है और इसकी जांच अब सीबीआई की तरफ से की जा रही है। उन पर एनकाउंटर का आरोप लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here