कुत्ता बचाने के चक्कर में आर्टीका कार टेम्पो से टकराई टेंपो सवार 7 घायल ,3 की हालत गंभीर

जौनपुर ,25 अप्रैल (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। क्षेत्र के बलुआघाट के पास सुबह 5 बजे कुत्ता बचाने के चक्कर में एक अर्टिका अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में टेम्पो में सवार 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की स्थिति गंभीर है। घायलों में प्रदीप यादव (40), संदीप (35), राजकुमारी (32), सरिता (14), युवराज (8), दर्पण (10) और शीतल (12) शामिल हैं। सभी घायल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचोरा गांव के रहने वाले हैं।

यह परिवार मुंबई से ट्रेन के जरिए वाराणसी आया था। वहां से रोडवेज बस से जौनपुर पहुंचा और फिर अपने गांव पचोरा जाने के लिए टेम्पो में सवार होकर अपने घर के लिए जा रहे थे कि तभी रिवर व्यू होटल बलुआघाट के पास हादसा हुआ। टेम्पो गहरी खाई में पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अर्टिका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है।पुलिस चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories