Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

पहलगांव हमले के बाद हाई अलर्ट पर सहारनपुर पुलिस, रेलवे स्टेशन व अन्य कई स्थानो पर चलाया सघन चैकिंग अभियान

सहारनपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी मे पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों व अन्य कई संवेदनशील स्थानों पर अचानक बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, पार्किंग सहित पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ भी की गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोल्डन टेंपल और नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी सिटी व्योम बिंदल के नेतृत्व मे सिटी सीओ अशोक सिसोदिया, जीआरपी सहारनपुर की सीओ श्वेता ओझा, जीआरपी एसएचओ संजीव कुमार, आरपीएफ टीम, डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम ने मिलकर सघन चैकिंग की।

चेकिंग के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इसके अतिरिक्त थानाध्यक्षो द्वारा मयफोर्स अपने अपने थानाक्षेत्रों मे संवेदनशील स्थानों पर गहन चैकिंग व गश्त की गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक इसी तरह की सतर्कता और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories