झारखंड में मई में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

0
238

रांची, 25 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के सभी जिलों में मई महीने के दूसरे हफ्ते में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। इसका असर राज्य के आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि मई माह के दूसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दो-तीन मई तक काल बैसाखी का प्रभाव रहेगा। इससे बारिश और वज्रपात होने की आशंका है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब-जब बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड में प्रवेश करेगी उसके प्रभाव से काल बैसाखी के चलते गर्जन वज्रपात और हल्की बारिश होगी। इससे राज्य के आम लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

वहीं पूरा झारखण्ड प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में तापमान 43 डिग्री को पार चुका है। हालांकि राजधानी रांची में अभी भी राहत है। यहां का तापमान शुक्रवार को 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक- दो दिन पूर्व तापमान 39 डिग्री था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here