Mon, Feb 9, 2026
13 C
Gurgaon

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में विदेशी मीडिया का सहारा लिया

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आरोपों से घिरा पाकिस्तान विदेशी मीडिया की शरण में पहुंचा है। इस बहाने अपनी पुरानी आदत के अनुसार, भारत के खिलाफ राग अलाप रहा है। मुल्क के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारत पर तमाम आरोप लगाते हुए पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट में ख्वाजा के इस इंटरव्यू की चर्चा की गई है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए।इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। वर्ष 2000 के बाद यह सबसे घातक सशस्त्र हमला है। हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। हमले के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने शिमला समझौते को स्थगित कर भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

आसिफ ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की किसी भी जांच में “सहयोग करने के लिए तैयार है। पहलगाम में हुई घटना से भारत को सिंधु जल संधि को निलंबित करने का बहाना मिल गया है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि जल ‘युद्ध’ भड़के। आसिफ ने सफाई दी कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा निष्क्रिय हो चुका है। उसके पास पाकिस्तान से हमले की योजना बनाने या उसे अंजाम देने की कोई क्षमता नहीं है। लश्कर के लोगों में से कुछ को घरों में नजरबंद कर दिया गया है और कुछ को हिरासत में लिया गया है।

आसिफ ने इंटरव्यू में दुनिया को यह बताने की कोशिश की है कि यह हमला भारत सरकार ने ही कराया। पिछले एक दशक से भारत इस संधि से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा है। इस हमले के बहाने उसे अब मौका मिल गया है। स्काई न्यूज के साथ एक अलग साक्षात्कार में रक्षामंत्री आसिफ चेतावनी दे चुके हैं अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य संघर्ष की संभावना से चिंतित होना चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories