Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

गुजरात में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चला मेगा सर्च ऑपरेशन, पांच साै से अधिक हिरासत में

• शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ ऑपरेशन शनिवार सुबह तक चला

अहमदाबाद/सूरत, 26 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद गुजरात में घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने मेगा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक के सबसे बड़े इस सर्च ऑपरेशन में अहमदाबाद और सूरत में ही पांच सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी की पहचान संबंधी कागजात की जांच की जा रही है, बाद में उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। इस

मामले में सूरत पुलिस आयुक्त के कार्यालय से गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। पुलिस अवैध घुसपैठिया लोगों को पहचान करने के बाद डिपोर्ट करने की तैयारी

कर रही है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान के सभी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद 25 अप्रैल की देर रात से अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने विभिन्न टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इसमें बड़ी संख्या में अवैध नागरिक मिलने की जानकारी है। अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच, एसओजी, ईओडब्ल्यू, जोन-6 और पुलिस हेडक्वार्टर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह 3 बजे से चंडोला तालाब के आसपास के क्षेत्र से 450 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी संदिग्ध लोगों को रस्से से कॉर्डन कर क्राइम ब्रांच के ग्राउंड में ले जाया गया है।

इसी तरह सूरत में भी कई क्षेत्रों में शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीम ने सचिन, लिंबायत, लालगेट, सलाबतपुरा समेत कई क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन किया। सूरत पुलिस ने 6 टीम बनाई, जिसमें 2 डीसीपी, 4 एसीपी और 10 पीआई समेत 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन पुलिस टीमाें ने भी 100 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों को रस्से से कॉर्डन कर कागजात जांच के लिए पुलिस मुख्यालय लाया गया है।इस संबंध सूरत क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त राघवेन्द्र वत्स ने कहा कि सूरत पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। इन सभी की पहचान का जल्द से जल्द डिपोर्ट किया जाएगा। करीब एक साै लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पहचान संबंधी जांच के बाद शीघ्र ही डिपोर्ट किया जाएगा। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य है कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को शीघ्र ही डिपोर्ट किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories