Mon, Mar 30, 2026
25 C
Gurgaon

(अपडेट) उत्तर प्रदेश के देवबंद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत

— मृतकों के परिजनों ने दिल्ली-देहरादून हाई-वे किया जाम, तीन हिरासत में

सहारनपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित निहाल खेड़ी गांव में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। मृतक लोगों के परिजनों ने फैक्ट्री में साजिश के तहत विस्फोट करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि निहाल खेड़ी गांव के पास पटाखा फैक्ट्री है। शनिवार सुबह यहां तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने साजिश के तहत विस्फोट किए जाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली-देदरादून हाई-वे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण जिलाधिकारी के साथ पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस फैक्ट्री में दूसरे समुदाय के लोग भी काम करते हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह धमाका किसी साजिश के तहत हुआ है। गुस्साए लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को नहीं पकड़ा जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान भीड़ ने तीन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम और पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories