Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

बासनी औद्योगिक क्षेत्र की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में

जोधपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। बासनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल स्टॉक होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में पास की दो अन्य फैक्ट्रियां भी आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि आज सुबह आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली और नियंत्रण मुश्किल हो गया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया और जोधपुर के लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में यह साफ नजर आने लगा।

घटना के बाद आस-पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग घबराकर बाहर की ओर दौड़ पड़े।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories