Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

चांडिल के झीमड़ी में युवती के अपहरण के बाद तनाव, दो घरों को किया आग के हवाले

जिले के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झीमडी गांव में एक विशेष समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के कथित अपहरण के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और उग्र भीड़ ने आरोपित युवक के पक्ष के दो घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद, अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा तथा तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश शाही समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को आरोपित युवक तस्लीम अंसारी ने हथियार के बल पर एक बालिग युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक युवती को दिल्ली ले जाकर बेचने की साजिश रच रहा था। युवती की मां ने इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी संत कुमार को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कथित तौर पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी में कई पुलिस वाहन और एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लगभग एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

झड़प के दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपित पक्ष के दो घरों में आग लगा दी। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories