Fri, Feb 6, 2026
18 C
Gurgaon

मछली मारने गए युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

– परिजन ने जताई हत्या की आशंका

मीरजापुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। चील्ह थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी पप्पू साहनी (35) का शव शुक्रवार को गंगा में मछली मारने के दौरान लापता होने के करीब 36 घंटे बाद शनिवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के घोड़े शहीद गंगा घाट पर मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

परिजन का आरोप है कि पप्पू साहनी की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पप्पू का गांव के ही पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने चील्ह थाने में मारपीट की तहरीर भी दी थी।

शनिवार को शव मिलने के बाद जब परिजनों ने पप्पू के शव का निरीक्षण किया तो उसके सिर पर चोट के निशान मिले। पप्पू के जीजा बाबूलाल साहनी ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते विपक्षियों ने पप्पू की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories