Fri, Feb 6, 2026
12 C
Gurgaon

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को गोली लगी

फिरोजाबाद, 27 अप्रैल (हि.स.)। टूंडला थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। एक हत्यारोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 26 अप्रैल को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह (55) की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र प्रिन्स कुशवाह ने थाना टूण्डला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इनमें पांच नामजद एवं दो अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की चार टीमों का गठन किया था।

उन्होंने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्तगण बैम्बू वाटर पार्क के सामने खण्डहर में स्ह।छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार अभियुक्त रितिक को एक चाकू, मुकुल को एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस, सचिन को एक चाकू आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिली कि एक अभियुक्त अंकित कहीं भागने कि फिराक में छितरई रोड से मौहम्मदाबाद चकरोड की तरफ आ रहा है। पुलिस ने जब संदिग्ध की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त की पहचान अभियुक्त अंकित रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories