Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

संदिग्घ अवस्था में वृद्ध दंपति का शव बरामद

लातेहार, 27 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव से रविवार को वृद्ध दंपती का शव संदिग्ध अवस्था में घर से बरामद किया है।

हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार हेसला गांव निवासी प्रसाधी साव (72) और उसकी पत्नी करमी देवी( 65) अपने बेटों से अलग दूसरे घर में रहते थे।

बताया जाता है कि शनिवार रात में दोनों खाना खाकर के सो गए थे । परंतु रविवार को जब उनका पुत्र घर के अंदर गया तो देखा कि दोनों का शव घर के अंदर बेड के पास पड़ा हुआ है। मृतक के बेटे ने दोनों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दंपति को मृत घोषित कर दिया । यहां सबसे अहम बात यह है कि दोनों मृतकों के हाथों में सिंदूर लगा हुआ था। इधर मृतक के पुत्र ने कहा कि घर में ना कोई झगड़ा हुआ था और ना ही उनके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories