बलरामपुर : भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मीला गुप्ता को महिला बाल विकास विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
346

बलरामपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता को महिला बाल विकास विभाग में गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद शर्मिला गुप्ता ने छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त किया है।

नियुक्ति के बाद आज बधाई देने वालों का तांता लग गया है। शर्मिला गुप्ता ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने बताया कि इस जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here