नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

मीरजापुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के बनमिलिया ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा देख पुलिस काे सूचित किया। मृतक की पहचान चंदौली के मझगाई निवासी रोशन अली ( 52) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बनमिलिया गांव में खेत पर झोपड़ी लगाकर अकेले रह रहा था।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। आंख पर चोट के निशान होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर एक बाल्टी और लोटा भी पड़ा मिला और जमीन गीली थी, जिससे प्रतीत होता है कि वहां पानी गिरा था।

फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने रोशन अली की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories