फतेहाबाद: पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को यूपी से किया गिरफ्तार

0
370

फतेहाबाद, 29 अप्रैल (हि.स.)। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल शाह पुत्र बलराम शाह निवासी विजय नगर, गाजियाबाद, यूपी तथा ललित लोढी पुत्र हरवीर सिंह निवासी एलना जिला औरंगाबाद हाल वाजिदपुर, सैक्टर 62, नोएडा के रूप में हुई है। दोनों युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पैक्टर सतीश ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने 18 जुलाई को जाखल मण्डी निवासी महावीर प्रसाद की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी जाखल मण्डी में मेडिकल की दुकान है। उसके पास इंडसईंड बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर आया हुआ है। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास एक ओटीपी आया। उसने जैसे ही यह ओटीपी उस लिंक में डाला तो उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 635 रुपये कट गए। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपियों के बारे में अहम सुराग जुटाते हुए दोनों युवकों को विजय नगर गाजियाबाद और गौर सिटी, नोएडा से गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here