फरीदाबाद में कैफे पर हुक्का पीते मिले 14 लड़के-लड़कियां काबू

0
540

फरीदाबाद, 2 जनवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में पुलिस ने कैफे में छापा मारकर लड़के-लड़कियाें काे हुक्का पीते हुए पकड़ा है। पुलिस को यहां रेड के दौरान फ्लेवर्ड हुक्का, नशीली दवाइयां और बीयर व शराब की बोतलें भी मिली। पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात काे एनआईटी इलाके में चल रहे डाउनटाउन नाम के कैफे में की। इससे पहले भी इस कैफे में पुलिस रेड कर चुकी है। बता दें कि सरकार ने रेस्टोरेंट, क्लबों, कैफे और बार में हुक्का पूरी तरह से बैन कर रखा है। इस पर सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान है। जानकारी के अनुसार एनआईटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डाउनटाउन कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम यहां पहुंची। यहां आठ लडक़े और छह लड़कियां फ्लेवर्ड हुक्का पीते हुए मिले। कैफे संचालक महेश से टीम ने हुक्का बार संचालन की अनुमति या लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वो कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने उसे कहा कि हुक्का सेवन कराने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद ये सब कैसे चल रहा है। इसके बाद संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को यहां से 4 हुक्के और उनमें इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर के 3 पैकेट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इसी कैफे पर लगभग 2 साल पहले भी पुलिस ने रेड की थी, लेकिन बावजूद इसके महेश इसे चला रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here