एशियन चैंपियंस लीग से बाहर हुई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अल-नासर, जापान की कावासाकी ने किया बड़ा उलटफेर

जेद्दाह, 1 मई (हि.स.)। एशियन चैंपियंस लीग एलाइट के सेमीफाइनल में बुधवार देर रात एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जापानी क्लब कावासाकी फ्रंटेल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल-नासर को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। सऊदी प्रो लीग की इस महंगी टीम को उस वक्त झटका लगा जब यूटो ओजेकी और अकीहिरो इएनागा ने गोल दागे। हालांकि सादियो माने और ऐमान याह्या ने अल-नासर के लिए वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

शानदार शुरुआत के साथ कावासाकी ने पकड़ी पकड़

कतर की अल-सद को क्वार्टरफाइनल में हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी कावासाकी फ्रंटेल ने सेमीफाइनल में भी तेज शुरुआत की। मैच के 10वें मिनट में तत्सुया इटो ने शानदार वॉली के जरिए गोल दागा और कावासाकी को 1-0 की बढ़त दिलाई।

माने ने दिलाई उम्मीद, लेकिन पहले हाफ में ही फिर पिछड़ी अल-नासर

28वें मिनट में सादियो माने ने रोनाल्डो की टीम को बराबरी दिलाई। उनका शॉट जापानी डिफेंडर मारुयामा के कंधे से हल्का डिफ्लेक्ट होकर गोल में गया। इसके बाद रोनाल्डो ने हेडर और ओवरहेड किक से गोल की कोशिशें कीं लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले हाफ के खत्म होने से चार मिनट पहले इटो की तेज दौड़ और शॉट पर बेंटो ने बचाव किया लेकिन ओजेकी ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया।

दूसरे हाफ में इएनागा का गोल बना निर्णायक

दूसरे हाफ में अल-नासर ने वापसी की कोशिशें तेज कीं, लेकिन 76वें मिनट में कावासाकी के सब्स्टीट्यूट एरिसन ने शानदार मूव बनाते हुए इएनागा को पास दिया, जिन्होंने तीसरा गोल दागा। 87वें मिनट में ऐमान याह्या ने दूर से गोल कर स्कोर 3-2 किया और रोमांच भर दिया।

रोनाल्डो की कोशिशें नाकाम, कावासाकी ने रचा इतिहास

आखिरी पलों में रोनाल्डो ने दो बार गोल करने की कोशिश की लेकिन जापानी गोलकीपर यामागुची ने शानदार बचाव किया। इसके साथ ही कावासाकी फ्रंटेल ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशियन चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories